उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम हरीश रावत  की जिद की वजह से हरक को सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता और कांग्रेस से माफी मांगनी पड़ी। हरक ने माफीनामा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। हरक ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस विधायकों का दुरुपयोग किया और लोकतांत्रिक तरीकों को तार-तार कर दिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ना, उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी भूल रही। इसके लिए वे राज्य की जनता से माफी मांगते हैं। भाजपा ने 2016 में कांग्रेस विधायकों का दुरुपयोग किया। लोकतंत्र को तार तार किया। कांग्रेस से भाजपा और भाजपा से फिर कांग्रेस में आने वाले हरक ने राज्य में स्थिर सरकार की वकालत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब मौजूदा भाजपा और पूर्व कांग्रेस सरकार की तुलना की, तो उन्हें महसूस हुआ कि राज्य के विकास को कांग्रेस ही बेहतर है।

भाजपा ने ये आश्वासन देकर उन्हें ज्वाइन कराया था कि वे राज्य का विकास करेंगे। उन्होंने कहा की मैं लगातार भाजपा नेताओं को उनके वादे की याद भी दिलाता रहा। जब उन्होंने राज्य के विकास का वादा पूरा नहीं किया, तो उन्होंने भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया।

error: Content is protected !!