उत्तराखण्ड पत्रकार संघ और जिला प्रेस क्लब हरिद्वार मनाई फूलो की होली, संतो का मिला आशीर्वाद

हरिद्वार, उत्तराखण्ड पत्रकार संघ और जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फूलो की होली में संतों, पत्रकारों व राजनेताओं ने एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली। शंकर आश्रम के समीप होटल क्लासिक रेजीडेंसी में आयोजित फूलों की होली समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि उत्साह व उमंग के साथ मनाए जाने वाले रंगों का पर्व होली भाईचारे का संदेश देता है। प्र्रेम के प्रतीक होली पर्व पर पुराने गिले शिकवे तक दूर हो जाते हैं। होली का धार्मिक महत्व भी है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देती है। होली का पौराणिक महत्व बताते हुए श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानते थे। वह भगवान विष्णु के विरोधी थे। जबकि उनके पुत्र प्रह्लाद विष्णु के भक्त थे। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को विष्णु की भक्ति करने से मना किया। प्रह्लाद नहीं माने तो हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका को आग में जलने का वरदान प्राप्त था। भाई की सहायता करने के लिए होलिका प्रह्लाद को लेकर आग में बैठ गयी। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गये और होलिका जलकर भस्म हो गयी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पत्रकार संघ की ओर से प्रतिवर्ष पारिवारिक व सांस्कृति रूप से आयोजित की जाने वाली फूलो की होली सद्भावना का संदेश समाज को देती है। पत्रकार समाज अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भारतीय पर्वो से दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उत्तराखण्ड पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वालिया इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

??

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि रंगों तथा खुशीयों का त्यौहार होली प्रत्येक व्यक्ति को उमंगों से भर देता है। राग रंग का यह पर्व वसंत का संदेश वाहक भी है। होली के बाद प्रकृति नया रंग रूप धारण करती है। जिससे जीवन को गति मिलती है। सभी को प्रेम व सौहार्द के साथ होली मनानी चाहिए। अटल पीठाधीश्वर आचार्य म.म.स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती ने सभी को होली शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मनगरी में होली पर्व का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। होली के पर्व की तरह इसकी परंपराएं भी अत्यन्त प्राचीन हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होली पर्व को धार्मिक परंपरांओं के साथ ही मनाया जाना चाहिए।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वो का गुलदस्ता है। होली खुशीयों व उमंगों का त्यौहार है, जो समाज को एकता व भाईचारे का संदेश देती है। होली के दिन सभी लोग वैर भाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। जिससे एकता व भाईचारा मजबूत होता है। म.म.स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि पत्रकार समाज अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम करते हैं।

error: Content is protected !!