लक्सर-करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के खिलाफ स्थानीय शिव चौक पर विरोध,प्रदर्शन कर खट्टर सरकार का पुतला फूंका,और राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

पुलिस द्वारा करनाल में किसानों पर किये गए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर के शिव चोक पर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन कर हरियाणा की खट्टर सरकार का पुतला फूंका। तथा ट्रैक्टर ट्रालीयों में नारेबाजी करते हुए हरिद्वार रोड से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल को प्रेषित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी को दिया।

यूनियन के राष्ट्रीय सचिव नितिन चोधरी ने बताया कि हरियाणा में खटटर सरकार के इशारे पर पुलिस के द्वारा निहत्थे किसानों पर बेरहमी से जोरदार लाठीचार्ज किया गया जिसके चलते वहां दो किसान शहीद भी हो गए व दर्जनों किसान गंभीर रूप से घायल हुए।हरियाणा सरकार की आंख खोलने के लिए आज लक्सर में विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया गया।

इसके अलावा पांच सूत्रीय मांगों के साथ एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया गया है।यूनियन के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमेन्द्र चौधरी ने कहा कि खट्टर सरकार ने जो बर्बरतापूर्ण तरीके से किसानों पर लाठीचार्ज कराया है यह बेहद ही निंदनीय कृत्य है,इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।उन्होंने कहा यूनियन के कार्यकर्ता जल्द ही पीड़ित किसान परिवारों से मिलने भी जाएंगे।

युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिल चोधरी ने कहा खट्टर सरकार अपनी इन ओछी हरकतों से बाज आ जाये।किसानों को इतना भी कमजोर न समझे।उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाने को बात कही।उन्होंने कहा पिछले 9 महीनों से किसान शांति के साथ अपनी बात रखने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।मगर भाजपा सरकार बिल्कुल गूंगी,बहरी बन कर बैठी है।

error: Content is protected !!