भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के दिवंगत पति का आज हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत ललितानंद, विजय विनय सारस्वत, उज्ज्वल पंडित, राज्य मंत्री जयपाल चौहान एवं शोभाराम प्रजापति सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। हरिद्वार के पावन गंगा तट पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अस्थि विसर्जन संपन्न कराया गया।

error: Content is protected !!