रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान मौजूद रहे। इस दौरान नगर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सभासद नाज़िम त्यागी ने नगर के विकास को गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दर्जनों प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों में नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। सभासद द्वारा रखे गए सभी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर दिए गए।
बैठक के दौरान सभासद नाज़िम त्यागी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की लंबित किस्तों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि योजना के पात्र लाभार्थियों को समय पर किस्तों का भुगतान होना चाहिए, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवार अपने मकानों का निर्माण पूरा कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग की भूमि पर दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले दुकानदारों की समस्याओं को भी बोर्ड के सामने रखा। उन्होंने संबंधित दुकानदारों की समस्याओं का उचित समाधान निकालने और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। सभासदों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और नगर की जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान की मौजूदगी में बैठक के समक्ष रखे गए प्रस्ताव को पारित किया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव धरातल पर लागू होने से नगर में विकास कार्यों को गति मिलने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अजमद,सत्तार अली,सभासद अमजद मलिक,दिलबाग त्यागी,राशिद अली,गुलफाम साबरी,दानिश सिद्दीकी,जावेद साबरी,डॉक्टर शहजाद अली,राशिद रहीस,मुरसलीन उर्फ बाबा साबरी,शमीम अहमद,अकरम अली,श्याम सिंह, अहसान अली,सोनू गिरी,गौरव पाल,सूरज धामी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
