रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पानीपत। हजरत ख्वाजा हाफिज शमसुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत साहब रहमतुल्ला अलैय के 747 वा दिन दिवसीय सालाना उर्स सकुशल संपन्न। दरगाह शाह विलायत साहब के सज्जादा नशीन ख्वाजा सय्यद हाफिज मेराज हुसैन साबरी ने बताया है कि सूफी संतों की सरजमीं पानीपत में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महान सूफी संत, हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह के लाड़ले और इकलौते खलीफा, महबूब-ए-ख्वाजा हाफिज शमसुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत साहब रहमतुल्लाह अलैह का 747वां सालाना उर्स मुबारक बड़ी अकीदत, एहतराम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
यह तीन दिवसीय नूरानी सालाना उर्स शुक्रवार को झंडा कुशाई और महफिले मिलाद शरीफ का आयोजन व शनिवार को हजरत कबीरूल ओलिया रहमतुल्ला अलैय के दरबार से जुलूस और कव्वालियों की साथ साथ चादर लेकर दरगाह शाह विलायत साहब में पेश की गई और गुसल शरीफ की रसुमात अदा की गई और बाद नमाज़े ईशा महफिले शमा का आयोजन किया गया और रविवार को दस्तार बंदी कुल शरीफ और दुआ की साथ महफिले रंग और तबर्रुकात तकसीम की साथ उर्स का सकुशल समापन हुआ।तीनों दिन दोनों समय बड़े स्तर पर
अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी
की ओर से लंगरे आम का आयोजन किया गया।
पूरे उर्स मुबारक का आयोजन सज्जादानशीन ख्वाजा सय्यद हाफिज मेराज हुसैन साबरी की सरपरस्ती में किया गया जिसमें उर्स की सभी रसुमात सज्जादा नशीन ख्वाजा सय्यद हाफिज मेराज हुसैन साबरी के द्वारा अदा की गई।जिसमें देश विदेश से आपके चाहने वाले और मुहब्बत रखने वालों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर फैज हाशिल किया। वहीं इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) द्वारा अपनी ख़िदमात को अंजाम दिया गया।
हजरत शाह विलायत साहब रहमतुल्लाह अलैय का ये नूरानी उर्स का अवसर आपसी भाईचारे, मोहब्बत, इंसानियत, रूहानियत और सूफी संतों की शिक्षाओं को याद करने का एक खास मौका होता है।
हजरत शाह विलायत साहब रहमतुल्लाह अलैह की जिंदगी और उनकी रूहानी तालीमात ने हमेशा लोगों को मोहब्बत, अमन, इंसानियत और खिदमत-ए-खल्क का पैगाम दिया है। उनका सालाना उर्स अकीदतमंदों के लिए रूहानी फैज और बरकत हासिल करने का एक अहम अवसर है।आपके चाहने वालों ने उर्स में शिरकत कर फैज हाशिल कर तबर्रुकात की साथ अपने अपने वतन को लौटना शुरू।

Don't Miss

error: Content is protected !!