हरिद्वार आज दिनांक 25 जनवरी को पेंटागन मॉल पर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रिलीज हुई नई हिंदी मूवी पठान का विरोध किया।

योगेंद्र कुमार योगी बजरंग दल कार्यकर्ता का कहना है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण क़ी फिल्म पठान मैं चित्र की अश्लीलता दिखाई गई है उसके चलते हिंदू भावनाओं को आहत किया गया है जिसका पूरे देश भर में विरोध हो रहा है उसी के चलते आज जनपद हरिद्वार के पेंटागन मॉल स्थित सिनेमा घर में लगी पठान मूवी का विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से विरोध किया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का कहना है कि हमारे द्वारा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने के बावजूद 10 से 15 कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जो न्याय उचित नहीं है। आपको बताते चलें कि थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए प्रदर्शन कर रहे विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पेंटागन मॉल में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं तथा सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे हैं।

Don't Miss

error: Content is protected !!