हरिद्वार पुलिस ने डकैती की घटना में शामिल 20,000/- रूपये का वांछित/ईनामी दबोचा, डकैती में शामिल सभी अभियुक्त गिरफ्तारी, लूटी गयी धनराशि 3 लाख रूपये व आला कत्ल चाकू बरामद,दिनांक- 09.12.2022 को कंपनी ठेकेदार पर हमला कर केस लूट सम्बन्धित प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने प्रकरण में शामिल अन्तिम वांछित अभियुक्त को लूटी गई रकम में से ₹3लाख कैश के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। उक्त प्रकरण में इलाज के दौरान ठेकेदार की मृत्यु होने पर पुलिस टीम ने मुकदमें में धारा 302 की बढ़ोत्तरी करते हुए पहले ही घटना में शामिल 06 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मुकदमें में फरार चल रहे अभियुक्त महताब पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम चौल्ली प्लाट भगवानपुर थाना भगवानपुर पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 20,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की निशादेही पर लूटे गये ₹3,00,000/- भी बरामद किये गये।

Don't Miss

error: Content is protected !!