हरिद्वार में पुलिस ने 22 साल के युवक का अपहरण कर हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों हत्यारोपी मृतक के दोस्त थे। शुक्रवार रात को सलेमपुर क्षेत्र के एक मकान से पुलिस ने 22 साल के कार्तिक का शव बरामद किया था। परिजनों द्वारा बहादराबाद थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो शहादत और निपेंद्र ने सच्चाई उगल दी और कार्तिक का गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव बोरे में बंद कर रखने की बात कबूल की। दोनों युवकों ने मृतक कार्तिक के माता-पिता को फोन कर 70 लाख रूपये की फिरौती भी मांगी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक 22 साल का युवक कार्तिक अपने माता-पिता का एक ही इकलौता पुत्र था। जो पैथोलॉजी लैब चलाता था। पकड़े गए दोनों हत्यारोपी बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Don't Miss

error: Content is protected !!