कोतवाली नगर

चौकी रोड़ी बेलवाला पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक, प्रभारी चौकी रोडीबेलवाला की उपस्थिति मे संभ्रांत व्यक्तियों तथा स्थानीय दुकानदारों के साथ आगामी त्योहारों (लोहड़ी, मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस) के उपलक्ष में गोष्ठी आयोजित कर उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों से अवगत कराया।

साथ ही आगामी त्योहारों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत कोई भी लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल अवगत कराने के संबंध में बताते हुए स्थानीय पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई।

Don't Miss

error: Content is protected !!