श्यामपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है सोमवार को तेज रफ्तार ऑयल टैंकर और यात्रियों से बड़ी मैक्स में टक्कर हो गई टक्कर के बाद मैक्स अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खाई में जाकर पलट गई जिस कारण उसमें सवार  दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया है।

श्यामपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कांगड़ी क्षेत्र में हाईवे पर नजीवाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने आगे चल रहे यात्रियों से भरे मैक्स वाहन को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बनी खाई में जाकर पलट गई इस दुर्घटना में मैक्स में सवार दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने 108 सेवा को घटना की जानकारी दी जिसके बाद इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया थानाध्यक्ष श्यामपुर ने बताया कि थानाध्यक्ष श्यामपुर ने बताया कि घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है इस दुर्घटना में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

error: Content is protected !!