शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। इस दौरान ग्रीन एंक्लेव सोसायटी के लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया।राजीव शर्मा ने इस ग्रीन एंक्लेव नवोदय नगर में सड़क और नाली के निर्माण कार्य के उद्घाटन पर कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नवोदय नगर में पूरे नगर पालिका क्षेत्र की भांति कई कार्य निर्माणाधीन हैं। आने वाले 6 महीनों के अंदर यहां कई सड़कों, नालियों, पुलियाओं के निर्माण के साथ ही हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के कई वार्डों में सड़कों, नालियों का कार्य पूरा हो चुका है जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर अवनीश मिश्रा, कृष्णपाल चौधरी, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, अशोक शर्मा, दीपक नौटियाल, अवधेश राय, महावीर गुसाईं, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, लज्जाराम शर्मा, मदनेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, दुर्गेश यादव, अंकुश मलिक, आर्यन शर्मा, प्रदीप चंदेल, भानु प्रताप, मदनलाल शर्मा, सुरेंद्र नागर, गणेश पोखरियाल, पूरण भट्ट, अमित चौहान, रोशन खान, अरविंद शर्मा, अर्जुन पाल, अवी भारद्वाज, नवीन चौधरी, अभिषेक, दीपक शर्मा, हिमांशु पाल, गौरव शर्मा, शेखर तोमर, अनिल शर्मा, आर्यन शर्मा, सिनोय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!