धर्मनगरी हरिद्वार दिनांक 31 जनवरी दिन सोमवार को मौनी अमावस्या के स्नान पर मैं तो शुभम गिरी ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नगर निगम द्वारा हर की पौड़ी की आस्था को धूमिल के जाने का आरोप लगाया है।

आपको बताते चलें कि हर की पौड़ी के नजदीक खुले में डाले गए कूड़े और गंदगी के ढेर को देखते हुए सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने नगर निगम पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि नगर निगम के द्वारा चरमराई सफाई व्यवस्था के कारण आज हर की पौड़ी जैसे पवित्र स्थान की आस्था धूमिल होती नजर आ रही है। जहां मां गंगा के पावन जल में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं आज उसी मां गंगा के तट पर गंदगी के अंबार लगे हैं।

महंत शुभम गिरी ने कहा कि नगर निगम के द्वारा शहर से कचरा उठाने की व्यवस्था आज बिल्कुल चरमराई हुई नजर आ रही है, जिसका नजारा हर की पौड़ी से भीमगोडा जाने वाले मार्ग पर देखने को मिल रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के अंबार से धर्म नगरी हरिद्वार में मां गंगा में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई तो इस विषय को लेकर वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसके लिए नगर निगम स्वयं  जिम्मेदार होगा।

error: Content is protected !!