हरिद्वार / बीती देर रात रावली महदूद में आत्मनिर्भर भारत शरद महा उत्सव मेले के नाम पर अश्लील ठुमके लगाए जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि का दावा करने वाले नरेंद्र चंदेल ने उक्त मेले में अश्लील नृत्य कर रही बालों के साथ जमकर ठुमके लगाए। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिर्फ यही नहीं उक्त मेले में रावली महदूद के ग्राम प्रधान पति प्रमोद पाल सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी जमकर मधुबालाओ के अश्लील डांस का जमकर लुफ्त उठाया। आपको बता दें कि अजब गजब जादूगरनी के नाम पर जादू दिखाने की जगह यह अश्लीलता खुले आम दिखाई जा रही हैं। जिस पर शासन और प्रशासन कि नाक के नीचे जमकर यह ठुमके लगाए जा रहे हैं। इन्हीं ठुमको के बीच नरेंद्र चंदेल का दिल बाग बाग हो गया जिस पर जमकर पैसे भी लुटाते नजर आ रहे हैं।

Don't Miss

error: Content is protected !!