रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर अकीदत के फूल पेश किए। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-ओ-अमान, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
दरगाह साबिर पाक में हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने मुल्क में आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और सभी धर्मों के लोगों के बीच प्रेम व सद्भाव बनाए रखने की कामना की। हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने हज़रत बाबा गुलाम जिलानी साबरी की दरगाह भी जाकर जियारत का शर्प हासिल किया। खादिम इस्तखार अमन साबरी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को जियारत कराकर खास दुआ कराई।उनकी इस धार्मिक यात्रा के दौरान कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मशकूर अहमद कुरैशी, शुभम गिरी महाराज, डॉक्टर राजेंद्र पाराशर, चंद्रशेखर यादव, मौसम अली, हाजी खालिद, लव कुमार, दत्ता, सरवन कुमार और इस्तखार अमन साबरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान देश में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द कायम रहने की कामना की गई।
