रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।सरकार सय्यद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना तीन दिवसीय नूरानी उर्स मुबारक सेमिनार के आयोजन के साथ अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ ।उर्स के दौरान अकीदतमंदों ने शिरकत कर अपनी अकीदत पेश की और आयोजन की कामयाबी के लिए दुआएं कीं।
इस मुबारक आयोजन की सरपरस्ती और उर्स की रसुमात की अदायगी सज्जादा नशीन सय्यद मखदूम अली मियां एवं सय्यद काब अली मियां ने फरमाई। उर्स को कामयाब बनाने में अल मखदूम साबरी साजिदी फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी इशाक मियां साबरी, शाहिद साबरी अर्शी फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
उर्स के दौरान सभी जिम्मेदारियों को पूरी लगन, आपसी तालमेल और समर्पण के साथ निभाया गया। आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से तीन दिवसीय नूरानी उर्स मुबारक शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।उर्स के मौके पर सेमिनार,महफिले कव्वाली,मिलाद शरीफ, तीनों दिन लंगरे आम आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजन से जुड़े सभी लोगों ने उर्स की कामयाबी पर खुशी जाहिर की और सहयोग करने वाले सभी अकीदतमंदों, सेवाभाव से जुड़े लोगों तथा जिम्मेदारों का आभार व्यक्त किया।
सरकार सय्यद साजिद अली मियां के इस सालाना उर्स मुबारक के सकुशल सम्पन्न होने पर अकीदतमंदों में खुशी का माहौल रहा। इस मुबारक मौके पर सय्यद असलम मियां वामिकी बरेली शरीफ, नईमुद्दीन सकलेनी मुरादाबाद, मुफ्ती फहीम अहमद मियां साहब बदायूं,सय्यद सलीम मियां साहब बिलासपुर,मोहम्मद अल्ताफ हुसैन मिसबाई, मौलाना गुलाम नबी खान साबरी, कारी हाफिज इरशाद हुसैन साबरी कश्मीरी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंदो और मुरीदेन ने शिरकत की और फैज हाशिल किया। उर्स की आखिरी महफिल में सय्यद मखदूम मियां साहब सज्जादा नशीन ने उर्स में पहुंचे तमाम मुरीदेन अकीदतमंदों और मुल्क की सलामती के लिए खास दुआ कराई।
सरकार सय्यद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना तीन रोजा नूरानी उर्स मुबारक सेमिनार की साथ सकुशल सम्पन्न
