रिपोर्ट: मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।थाना पिरान कलियर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर पर दो युवकों द्वारा कथित रूप से रास्ता रोककर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल किशोर को चिकित्सकीय परीक्षण मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
तहरीर के अनुसार, मंगलवार रात इमाम साहब रोड स्थित निर्माणधीन पार्क के पास कांवड़ पटरी पर किशोर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था। आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की और उसके बाद किशोर की कमर के पीछे चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घायल किशोर को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss

error: Content is protected !!