रिपोर्ट : गुलज़ार अहमद
फिरन कलियर।तहसीलदार विकास अवस्थी दरगाह प्रबंधन ने दरगाह में तैनात तीन कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के अंजुमन ए खुद्दाम ए अस्थाना में आस्ताना साबिर पाक के नाम से समिति का पंजीकरण कराया और दरगाह के नाम का इस्तेमाल किया सभी से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है तहसीलदार दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सलीम अहमद,मुनीश अहमद,गुलाम दस्तगीर ने समिति का पंजीकरण कराया है। आप है कि उन्होंने बिना अनुमति के अंजुमन ने खुद में अस्थाना साबिर पाक के नाम से समिति यूनियन का पंजीकरण कराया। जिसमें सलीम अहमद को अध्यक्ष,मुनीश अहमद को उपाध्यक्ष और गुलाम दस्तगीर को सचिव बनाया गया है नोटिस में पूछा गया है कि समिति का पंजीकरण करने से पहले क्या उन्होंने दरगाह प्रबंधन प्रशासन या किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति ली थी साथ ही यह भी पूछा गया है की दरगाह साबिर पाक के नाम का इस्तेमाल करने की मंजूरी किससे ली थी।उन्होंने कहा है कि इस तरह दरगाह के नाम का इस्तेमाल करने से प्रबंधन को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है और तीनों कर्मचारियों की दरगाह में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं इसलिए इस कथित कार्य से दरगाह की छवि पर भी असर पड़ सकता है।दरगाह प्रबंधन ने तीनों से अलग-अलग लिखित स्पष्टीकरण मांगा है और नोटिस में साफ-साफ का गया है कि यदि तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss

error: Content is protected !!