रिपोर्ट: मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान तथा नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में तथा पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर हरिद्वार महोदय के निर्देशन में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.06.2026 को पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौराने अब्दाल साहब रोड इमलीखेडा से अंकुश पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को 18.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मै स्मैक बेचने का काम करता हूं, नशा करने वाले लागों से थोड़ी– थोड़ी मात्रा में एकत्रित करता है, फिर मुनाफा रेट पर कलियर में इधर–उधर थोड़ी–थोड़ी मात्रा में बेचकर अपना खर्चा चलाता है।आरोपी वैल्डिंग का काम करता है तथा आरोपी नशे की लत के व अपने व्यक्तिगत खर्चो के चलते स्मैक का काम करने लगा, कम समय मे अच्छा पैसा कमाने की चाह में मादक पदार्थ की तस्करी करता है। आरोपी के विरुद्व कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में:श्री द्विव्येश उपाध्याय प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर,उ0नि0: शहजाद अली थाना कोतवाली पिरान कलियर, उपनिरीक्षक:विनोद कुमार गोला,हे0का0: इससार थाना कोतवाली पिरान कलियर, हे0का0:सोनू कुमार कोतवाली पिरान कलियर जिला हरिद्वार शामिल रहे।
