रिपोर्ट : तसलीम अहमद
मंगलौर।पुलिस ने “आपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पीरपुरा निवासी मोइन को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक और ₹25000 की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है। न जाने पीरपुरा निवासी नशा तस्करों पर आए दिन पुलिस कार्यवाई के चलते इनके इतने हौसले बुलंद है कि पीरपुरा निवासी दर्जनो लोगों पर पूर्व में विभिन्न थानों में नशे के मुकदमे दर्ज है और ये लोग कई कई बार जेल जा चुके है। लेकिन फिर जेल से आते ही नशे के अवैध कारोबार में लग जाते है ऐसा क्यों?कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि उपनिरीक्षक मंसूर अली अपनी टीम के साथ लंढोरा चौकी क्षेत्र में ग्रस्त और चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान नगला इमरती फ्लाईओवर सर्विस रोड पर चमन लाल डिग्री कॉलेज के कच्चे मार्ग के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला पुलिस को देखकर वह मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया तलाशी में आरोपी के पास से 20.40 ग्राम स्मैकऔर ₹25000 की नगदी बरामद हुई पूछताछ में आरोपी मोइन ने बताया कि वह नशे का आदी है और खर्च चलाने के लिए स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचता है बरामद नगदी स्मैक बिक्री से कमाई गई थी तथा वह बिजनौर से दोबारा माल खरीदने जाने की तैयारी में था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/ 21 के तहत मुकदमा दर्ज करने न्यायालय में पेश किया है।पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि वह बिजनौर में किस व्यक्ति से स्मैक खरीदता था और किसके संपर्क में था।बड़े नशा माफियाओं की तलाश जारी।
