रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
रुड़की।एसएसपी हरिद्वार के इनपुट पर कैसिनों प्रकरण के बाद अब पुलिस ने जाली नोट मामले का बड़ा खुलासा किया है। सीआईयू और कोतवाली रुड़की पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा छः लाख के जाली नोट और नोट बनाने की मशीन सहित अन्य सामान के साथ दबोचा है। आरोपी जाली नोटों को बाजार में चलाने की फिराक में थे।
एस एस पी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रभावशाली नेतृत्व में लगातार एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रही हरिद्वार पुलिस ने बाजार में चलन में आने से पहले ही जाली नोट पकड़कर नकली नोट बना रहे कथित गैंग का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए इनपुट पर सीआईयू रुड़की व कोतवाली रूडकी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मार्केट मे जाली नोट चलाने जा रहे संदिग्ध को लक्ष्मी बिहार कालोनी को जाने वाले रास्ते के पास से दबोचकर उसके कब्जे से 500-500 रूपये के जाली नोटों की 12 गड्डियां बरामद की। सख्ती से पूछताछ करने पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पास ही स्थित एक कमरे पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस टीम के पकड़ में आए संदिग्ध के दो अन्य साथियों को दबोचकर कमरे के भीतर से 500-500 की जाली नोटो की 10 गड्डियां, 04 मोबाइल फोन, 02 काले रंग के शीशे बडे, 02 काले रंग के शीशे छोटे, 02 बोतल कैमिकल और 01 प्रिन्टर बरामद किए। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया साथ ही प्रकरण में 05 अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।पकड़े गए आरोपियों के नाम बालेश्वर उर्फ बाली पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भोटावाली पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश हाल निवासी ग्राम हरीपुर हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून, मनीष कुमार पुत्र स्व० लेखपाल निवासी कुडीनेत वाला रायसी कोतवाली लक्सर और हिमांशु पुत्र पलटूराम निवासी वर्ल्ड बैंक कालोनी रूडकी बताए गए हैं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक: ध्वजवीर,उपनिरीक्षक प्रभारी: सीआईयू अंकुर शर्मा,आनन्द मेहरा, हेड कॉन्स्टेबल: अश्वनी यादव, अपर उपनिरीक्षक:अषाढ सिह, हेड कॉन्स्टेबल:चमन सीआईयू,कानि०:सुरेश तोमर, हेड कॉन्स्टेबल: मनमोहन भंडारी,कानि0: मनोज सिंह,कानि0: माहीपाल कानि0 :शूरवीर, कानि0: राहुल नेगी, हेकानि0:संदीप, कानि०:अजय काला शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!