संतों की दिव्य वाणी से होगा पूरे विश्व का कल्याण-श्री महंत सम्पूर्णानंद ब्रह्मचार

प्रयागराज, महाकुंभ 2025 में श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा सचिव श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री श्री महंत सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज महाकुंभ दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ से प्रसारित होने वाली संतों की दिव्य वाणी से पूरे विश्व का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि अखाड़े धर्म रक्षा के अपने दायित्व को अनादि काल से निभाते रहे हैं। वर्तमान में भी समाज को धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में संत महापुरूष अहम योगदान कर रहे हैं।श्री महंत सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि अग्नि के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत मुक्तानंद महाराज के सानिध्य मे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सानिध्य मे महाकुम्भ मेला सकुशल सम्पन्न होगा।

error: Content is protected !!