हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बीच सड़क पर मांस फेंकने को लेकर कुछ लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच के ही लोगों ने मामला शांत कराया।पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सड़क पर पड़ा मांस किसी ने हटा दिया गया। बकरी ईद होने के कारण समुदाय विशेष ने अपने त्यौहार को मनाया था। एक प्लास्टिक के कट्टे में मांस भरकर ऐसी जगह फेंक दिया गया जो दो आने-जाने का रास्ता है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई मनमुटाव नहीं है। माहौल पूरी तरह शांत है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss

error: Content is protected !!