हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शे के बन रहे दो कॉलोनियों को सील किया है। अधिशासी अभियंता माधवानंद जोशी ने बताया कि शिकायत आने के बाद टीम ने मातृ सदन रोड जगजीतपुर में मनोज की ओर से की गई अवैध प्लॉटिंग और रामप्रकाश गोयल की विकास कॉलोनी के पीछे मातृ सदन रोड जगजीतपुर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को सील किया। इस दौरान टीम ने कॉलोनी में खड़ी हो रही दीवार को ध्वस्त किया। टीम में सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार आदि शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!