*रिपोर्ट:मनव्वर क़ुरैशी*
पिरान कलियर/ हजरत साबिर पाक के सालाना उर्स में 12 रबीउल अव्वल यानि बड़ी रोशनी पर प्रशासन की से की गई व्यवस्था धराशायी नजर आई। कहीं हुड़दंग करते युवक नजर आए तो कहीं जाम के झाम ने जायरीनों को रुलाया।
साबिर पाक के 753वें उर्स में आज बडी रोशनी 12 रबीउल अव्वल पर जायरीनो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भीड़ बढ़ने के कारण प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए सभी इंतजाम धराशाई हो गए। उर्स मेला क्षेत्र के चारों और जाम की स्थिति रही। सोहलपुर रोड धनौरी रोड आदि क्षेत्रों में भारी जाम लग गया और कई-कई घंटे जायरीन फंसे रहे। वहीं उर्स/मेला क्षेत्र में हुड़दंगियों ने खूब जमकर हुड़दंग मचाया। किन्नरों के साथ छेड़खानी और अभद्रता की घटना आम रही और वही आवारा युवको के हुड़दंग से महिलाएं और युवतियां भी असहज नजर आई।दरग़ाह बाजार ,पीपल चौक, वीआईपी चौक और टंकी चौक पर हुड़दंगियों का आतंक रहा। लेकिन पुलिस इन पर लगाम कसने में नाकाम नजर आई।

Don't Miss

error: Content is protected !!