हरिद्वार/बीते दिनों हुई केला माता मंदिर टिबड़ी से अज्ञात वाहन चोर द्वारा दिनांक 28 सितंबर को ऑटो चोरी कर ले गए थे जिस के संबंध में कोतवाली रानीपुर मैं वाहन स्वामी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण व अवलोकन कर मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से सागर गुप्ता उर्फ भूलना पुत्र सुशील गुप्ता निवासी के खेड़ा थाना लक्सर उम्र 26 वर्ष ,सहदेव उर्फ सिद्धू पुत्र बलराम निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया थ्री व्हीलर संख्या uk08 टी ए 4662 तथा घटना में प्रयुक्त किए जाने वाले दूसरे थ्री व्हीलर संख्या यूके 08 टी ए 4270 को भी बरामद कर लिया गया । पकड़े गए अभियुक्तों पर दर्ज हुए मुकदमे में धारा 379 के अतिरिक्त धारा 411 व 34 की बढ़ोतरी की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Don't Miss

error: Content is protected !!