*रिपोर्ट:मनव्वर क़ुरैशी*
पिरान कलियर/मनव्वर क़ुरैशी।दरगाह साबिर पाक के 753 वे सालाना उर्स/मेले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेंद्र सिंह रावत ने इंस्पेक्टर देवराज शर्मा को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।वर्तमान में देवराज शर्मा पुलिस कार्यालय में कई अहम जिम्मेदारिया संभाल रहे है।हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ था।इससे पूर्व देवराज शर्मा पिरान कलियर थाना प्रभारी भी रह चुके है।पुलिस कप्तान ने उनके पुराने अनुभव को देखते हुए ही कलियर मेला प्रभारी की कमान सोंपी है जाहिर है कि पुराने अनुभव का लाभ मेला प्रभारी देवराज शर्मा को मिलेगा।

Don't Miss

error: Content is protected !!