रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।सरकार सय्यद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना तीन दिवसीय नूरानी उर्स मुबारक में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें देश के कोने कोने से मुफ्ती और मौलानाओं ने शिरकत की और औलिया – ए – किराम की करामाते और उनकी हयात- ए – जिंदगी पर रोशनी डाली और इन मजारों से लोग फैज हाशिल कर रहे है उसको विस्तार पूर्वक समझाया आयोजन के साथ अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के बीच सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की सदारत सय्यद मखदूम मियां साबरी ने की और संचालन नईमुद्दीन सकलेनी मुरादाबादी ने किया।इस रूहानी महफिल का अकीदतमंदों ने खूब फैज हाशिल किया और औलिया – ए – किराम और बुजुर्गाने दीन की कुर्बानियां और उनकी अपने रब को राजी करने की जो मसक्कत और सब कुछ अल्लाह और उसके रसूल की इताअत में गुजार दी।
इस मुबारक आयोजन की सरपरस्ती और उर्स की रसुमात की अदायगी सज्जादा नशीन सय्यद मखदूम अली मियां एवं सय्यद काब अली मियां ने फरमाई। उर्स को कामयाब बनाने में अल मखदूम साबरी साजिदी फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी इशाक मियां साबरी, शाहिद साबरी अर्शी फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
सरकार सय्यद साजिद अली मियां के इस सालाना उर्स और सेमिनार की कामयाबी पर पर अकीदतमंदों में खुशी का माहौल रहा। रूहानी महफिल सेमिनार में शिरकत करने वाले सय्यद असलम मियां वामिकी बरेली शरीफ, नईमुद्दीन सकलेनी मुरादाबाद, मुफ्ती फहीम अहमद मियां साहब बदायूं,सय्यद सलीम मियां साहब बिलासपुर,मोहम्मद अल्ताफ हुसैन मिसबाई, मौलाना गुलाम नबी खान साबरी, कारी हाफिज इरशाद हुसैन साबरी कश्मीरी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंदो और मुरीदेन ने शिरकत की और फैज हाशिल किया। उर्स की आखिरी महफिल में सय्यद मखदूम मियां साहब सज्जादा नशीन ने उर्स और सेमिनार में शिरकत करने वाले में तमाम मुरीदेन अकीदतमंदों और मुल्क की सलामती के लिए खास दुआ कराई।
