रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
रुड़की/पिरान कलियर।कांवड़ पटरी रोड पर रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
*सड़क हादसों का कारण*:- पुराना रुड़की कलियर मार्ग सोलानी पुल काफी समय से गड्ढों में तब्दील हो चुका है समय समय पर मीडिया और जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित विभागों को सड़क के गड्ढे सही कराने की मांग करते आ रहे है लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी पर इसका कोई ध्यान नहीं दे रहे है जिसके कारण सारी आवा जाही कावड़ पटरी से हो रही है और सिंगल रोड होने के कारण कावड़ पटरी पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे है उक्त मामले को लेकर जनता मेंआक्रोश देखने को मिल रहा है जनता का कहना है कि इन मौतों का सीधा जिम्मेदारी संबंधित विभागों के अधिकारी की है जो इन मौतों के जिम्मेदार है इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ हत्याओं के मुकदमे दर्ज कर इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। इसी दौरान पीछे से आ रही अन्य बाइकें भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकरा गईं। कुछ ही देर में सड़क पर चारों बाइकें क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थीं और घायल युवक सड़क पर पड़े थे।हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!