वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। कोतवाली श्यामपुर ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनपर वन आरक्षियों पर हमला करने का आरोप है।
आरक्षी ललित कुमार ने तहरीर दी कि ड्यूटी के दौरान पांच लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों ने आरक्षियों से मारपीट कर मोबाइल तोड़कर नहर में फेंका और लोहे की रॉड से हमला किया।
वन आरक्षियो पर हमला करने वालों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद बरामद वाहन की तलाशी ली गई। जिससे ₹500 के 105 जाली नोट भी बरामद हुए, जिससे नकली नोटों के कारोबार का खुलासा हुआ।
जाँच में शक हुआ कि आरोपियों का जाली नोट तैयार करने और चलाने का व्यवस्थित नेटवर्क हो सकता है। गाड़ी से लोहे की रॉड भी बरामद हुई, जिससे आरोपियों ने हमला किया था
पुलिस अधिकारियों ने फरार अन्य आरोपियों और जाली नोट नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है
