रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान तथा नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के क्रम में दिनांक 30.06.26 को उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) तथा कलियर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कलियर क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में छापेमारी के द्वौरान कलियर क्षेत्र में बुड्ढाहेड़ी निवासी अहतशाम कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने वालाआरोपी के कब्जे से कई गुना कीमत की वाणिज्यिक मात्रा में कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। वाणिज्यिक मात्रा में बढ़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामदगी पर अभियुक्त के विरुद्व कलियर थाने पर मु0अ0सं0 148/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी
बुड्ढाहेड़ी निवासी अहतशाम नशा तस्कर कई बार पूर्व में भी नशीली दवाइयों की तस्करी में जा चुका है और जेल जाने के बाद फिर जेल से आकर पिरान कलियर क्षेत्र में युवाओं को नशीली दवाइयों बेचकर करता आ रहा है बर्बाद।पहले मेडिकल स्टोर की आड़ में बेचता था नशीली दवाइयां पकड़े जाने के बाद और लाइसेंस निरस्त होने पर अब कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में बेचता पकड़ा गया नशीली दवाई न जाने इसको यहां पर किस स्थानीय या सफेद पोश का संरक्षण प्राप्त है इसकी पुलिस जांच कर रही है।इसकी संरक्षण देने वालों का खुलासा होना जरूरी है तभी जाकर नशा तस्करों पर लगाम लगेगी।
अभियुक्त का नाम :
अहतशाम उल हक पुत्र शहीद हसन पता- बुडाहेडी, थाना पथरी, जिला हरिद्वार।
बरामद नशीली सामग्री:
24 अवैध Tramadol कैप्सूल व 3.9 कि0ग्रा0 कोडीन कफ सिरप ।
पुलिस टीम में :निरीक्षक यादविन्दर सिंह बाजवा मय टीम, उ0नि0 दीपक मैठाणी, उ0नि0 कमाल हसन, हे0का0 मनमोहन, का0 रवि पंत, का0 दीपक नेगी एसटीएफ कार्यालय देहरादून,उपनिरीक्षक शहजाद अली,हे0कानि0 सोनू कुमार,
कानि0 प्रकाश मनराल
थाना कलियर जनपद हरिद्वार शामिल रहे।

error: Content is protected !!