रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
रुड़की। ग्राम ठसका में समाजसेवी विनोद राणा के आवास पर सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम उत्साह और जनसमर्थन के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी एवं प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार रहे। उनके ग्राम ठसका पहुंचने पर आयोजक विनोद राणा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और अतिथियों का भी गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि सुराज सेवा दल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ बनकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार युवाओं, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य कर रहा है तथा नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
वहीं प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार ने कहा कि संगठन का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहा है और लोगों का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि सुराज सेवा दल जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
आयोजक विनोद राणा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का उत्साह और समर्थन संगठन के लिए नई ऊर्जा का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और संगठन के समर्थन में लोगों ने एकजुट होकर जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर श्रीमती कावेरी जोशी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुराज सेवा दल,देवेंद्र बिष्ट प्रदेश महामंत्री सुराज सेवादल, आतीश मिश्रा प्रदेश संगठन मंत्री,अतुल अग्रवाल जिला अध्यक्ष देहरादून,आदित्य राणा पूर्व राज्यमंत्री,अतुल राणा,अवदेश राणा,ग्राम शिकारपुर प्रधान नौशाद अली,ग्राम नगला इमरती प्रधान मोहम्मद खलील,ग्राम पीरपुरा प्रधान मुजफ्फर अली,ग्राम टांडा प्रधान आलिम,ग्राम भावरी प्रधान अजय,ग्राम नगला इमात प्रधान गजेंद्र,हाजी इसरार कमेलपुर,हाजी इरफान अहमद पीरपुरा,रहीस अहमद पिरान कलियर,साबिर राणा बुककनपुर,नफीस अहमद खटका,गुफरान जलालपुर,इनाम डेरा, सुरेंद्र हरजौली जट, हाककम अली घोसीपुरा,दिलशाद घोसीपुरा,नितिन कटारिया शिकारपुर,शेखर कटारिया शिकारपुर,डॉक्टर सतवीर शिकारपुर,सेहरान त्यागी बेडपुर,डॉक्टर सोनू कुमार बेडपुर,अकलीम त्यागी बेडपुर, जाबिर त्यागी बेडपुर,डॉक्टर हिफाजत पीरपुरा,नदीम पीरपुरा आदि सहित सैकड़ों सुराज सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!