रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
रुड़की।सरकारी भूमि पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण एवं भूमाफियाओं के कब्जे से कब्जा मुक्त कराने के लिए सुराज सेवादल ने मंगलवार को जोरदार आवाज उठाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर रुड़की तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेठ को ज्ञापन सौंपा तथा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की।
सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जिससे न केवल सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। संगठन का आरोप है कि कई स्थानों पर प्रभावशाली लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जबकि संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार ने कहा कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वही ग्राम नगला इमरती में हो रहे सरकारी भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जो को कब्जा मुक्त कराने के लिए वहां के ग्राम प्रधान खलील ने लिखित में प्रशासन से मांग की कि पूरे क्षेत्र में सरकारी भूमि का सर्वे कराया जाए,अवैध कब्जों की पहचान की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रमेश जोशी ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और इसकी सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो सुराज सेवादल जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों का परीक्षण कराया जाएगा और नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन गंभीर है और शिकायतों की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।इस अवसर पर ग्राम शिकारपुर प्रधान नौशाद अली,ग्राम नगला इमरती प्रधान मोहम्मद खलील,ग्राम पीरपुरा प्रधान मुजफ्फर अली,ग्राम टांडा प्रधान आलिम,ग्राम भावरी प्रधान अजय,ग्राम नगला इमात प्रधान गजेंद्र,हाजी इसरार कमेलपुर,रहीस अहमद पिरान कलियर,साबिर राणा बुककनपुर,नफीस अहमद खटका, विनोद राणा खटका,गुफरान जलालपुर,इनाम डेरा, सुरेंद्र हरजौली जट, हाककम अली घोसीपुरा,दिलशाद घोसीपुरा,नितिन कटारिया शिकारपुर,शेखर कटारिया शिकारपुर,डॉक्टर सतवीर शिकारपुर,सेहरान त्यागी बेडपुर,डॉक्टर सोनू कुमार बेडपुर,डॉक्टर हिफाजत पीरपुरा,नदीम पीरपुरा आदि सहित सैकड़ों सुराज सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!