हल्द्वानी के टांडा जंगल में सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। वन विभाग में संविदा पर तैनात एक प्लांटेशन वॉचर की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले का रहने वाला था। मेवा लाल टांडा रेंज में वन विभाग के तहत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर के पद पर कार्यरत था बताया जा रहा है कि मेवा लाल और उसके साथी तिवारी सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। दोनों शराब के नशे में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर तिवारी सिंह ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मेवा लाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गहरे घाव लगने के कारण मेवा लाल की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही आरोपी तिवारी सिंह फरार है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।
टांडा जंगल में साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की वनकर्मी की निर्मम हत्या
ByBKK News
May 23, 2026 108 views Uttarakhand News, आरोपी की तलाश, क्राइम न्यूज़, निर्मम हत्या, मुकदमा दर्ज, हत्याकांड
