रिपोर्ट : तसलीम कुरैशी
पिरान कलियर।हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी रहमतुल्लाह अलैह का16 वा सालाना उर्स बड़ा कुल शरीफ,महफिलें समा व रंग के साथ ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी सज्जादा नशीन की सरपरस्ती में सभी उर्स की रसुमात अदा कर मनाया गया उर्स में सभी इंतजामात अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी(रजि०) दरगाह शाह विलायत साहब सनौली रोड पानीपत हरियाणा की ओर से किया गया। ये नूरानी उर्स 3 अप्रैल को कुरान खानी व दुआ की साथ शुरू हुआ और 4 अप्रैल को दरगाह साबिर पाक में चादर पोशी कर वहां से चादर का जुलूस चल कर कलियर शरीफ के मुख्य बाजार को होते हुए आया जिसका जगह जगह अकीदतमंदो द्वारा जोरदार इस्तकबाल किया गया चादर का जुलूस दरगाह हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी रहमतुल्लाह अलैह में पहुंचा जहां पर मजार शरीफ का गुसल शरीफ की साथ साथ चादर पोशी की गई और कुल शरीफ व महफिलें समा का आयोजन किया गया जो कार्यक्रम देर रात तक चला 5 अप्रैल को कुरान खानी व सज्जादा नशीन ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी की ओर से सभी मेहमाने खसुशी को उर्स की मुबारकबाद पेशकर उनको सॉल भेंटकर दस्तार बंदी की गई व बड़ा कुल शरीफ महफिलें समा और कव्वाली के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत साहब के दस्तार बंद कव्वाल सरफराज साबरी ने रंग पढ़ा गया। और इसी की साथ उर्स में आए सभी जायरीनों मेहमानों को सज्जादा नशीन ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी ने तबर्रुकात भेंटकर रुकसत किया। उर्स में देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में आपके मुरीदेन पहुंचे थे।उर्स में आए सभी जायरीनों ने शिरकत कर फैज हासिल कर तबर्रुकात की साथ अपने अपने वतन को लौटना शुरू हो गए। उर्स में शिरकत करने वाले खासूशी मेहमान पूर्व उत्तराखंड हज समिति अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद,पूर्व उत्तराखंड चेयरमैन राव काले खां,राव इनाम साबिर,तसव्वर कुरैशी,रहीस कुरैशी,पूर्व उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अकरम अली रामनगर,उत्तराखंड हज समिति अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद हाशिम हुसैन साबरी हसनपुर उत्तर प्रदेश,मोहम्मद सलीम उदयपुर,सय्यद शोहराब मियां साबरी,सय्यद आलम मियां साबरी,सूफी इसरार साबरी,खादिम इस्तखार अमन साबरी,पूर्व हज समिति सदस्य अकरम साबरी,शाहनवाज मंसूरी साबरी ज्वालापुर,सभासद राशिद अली,सभासद डॉक्टर शहजाद,सभासद अमजद मलिक ,सभासद पिता रहीस अहमद, सभासद दिलबाग, सभासद जावेद साबरी,सभासद नाजिम त्यागी, मौसम अली,बाबा मेशी शाह साबरी अमृतसर ,गुलाम साबिर मेशी शाह अमृतसर,हीरा बटाला पंजाब,संजय बाबा पानीपत,धर्मेन्द्र साबरी अमृतसर, डी.के.साबरी अमृतसर,विवेक कुमार साबरी अमृतसर,नवीन टी टी,अमृतसर,नितिन पहलवान अमृतसर,युनुस प्रधान अमृतसर,सय्यद फ़जले मोइन चिश्ती अजमेर,सुहेल मुम्बई,अमन साबरी, खादिमे खास फहीम साबरी हल्द्वानी, आफताब अंसारी साबरी हल्द्वानी,आमिर साबरी, हाजी इस्तियाक साबरी,शान साबरी, तसलीम साबरी,राव सिकंदर साबरी,करामत साबरी,हाफिज अब्दुल सलाम,सबील साबरी, नौशाद अंसारी दिल्ली, रिजवान अंसारी जहांगीराबाद,डॉक्टर सैजी अंसारी जहांगीराबाद, जीशान साबरी,शीनू साबरी,जिम्मू साबरी, परवेज साबरी, जावेद साबरी,हसनैन साबरी, मोहम्मद अली मुस्तफाबाद, एडवोकेट शाकिर अंसारी पानीपत,फरजंद वारसी पत्रकार सम्भल,काशिफ सुल्तान,इंजीनियर गुलजार अहमद सहित हजारों मेहमानों व जायरीनों ने शिरकत की।
