रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी रहमतुल्लाह अलैह का16 वा सालाना तीन रोजा उर्स बड़ा कुल शरीफ, महफिलें समा व रंग के साथ ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी सज्जादा नशीन दरगाह ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत साहब की सरपरस्ती में सभी उर्स की रसुमात की साथ सकुशल संपन्न। उर्स में सभी इंतजामात अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी(रजि०) दरगाह शाह विलायत साहब सनौली रोड पानीपत हरियाणा की ओर से किया गया। ये नूरानी उर्स 3 अप्रैल को कुरान खानी व दुआ की साथ शुरू हुआ और 4 अप्रैल को दरगाह साबिर पाक में चादर पोशी कर वहां से चादर का जुलूस चल कर कलियर शरीफ के मुख्य बाजार को होते हुए आया जिसका जगह जगह अकीदतमंदो द्वारा जोरदार इस्तकबाल किया गया चादर का जुलूस दरगाह हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी रहमतुल्लाह अलैह में पहुंचा जहां पर मजार शरीफ की गुसल शरीफ की साथ चादर पोशी की गई और कुल शरीफ व महफिलें समा का आयोजन किया गया जो कार्यक्रम देर रात तक चला 5 अप्रैल को कुरान खानी व सज्जादा नशीन ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी की ओर से सभी मेहमाने खसुशी का स्वागत कर दस्तार बंदी की गई व बड़ा कुल शरीफ महफिलें समा और कव्वाली के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें रंग पढ़ा गया। और इसी की साथ उर्स में आए सभी जायरीनों मेहमानों को सज्जादा नशीन ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी ने तबर्रुकात भेंटकर रुकसत किया। उर्स में देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में आपके मुरीदेन पहुंचे थे।उर्स में आए सभी जायरीनों ने शिरकत कर फैज हासिल कर तबर्रुकात की साथ अपने अपने वतन को लौटना शुरू हो गए।

Don't Miss

error: Content is protected !!