आज दिनांक 13 सितंबर को एक बैठक संगठन द्वारा जिला कार्यालय चौहान मोहल्ले में की गई जिसमें सभी पदाधिकारी की सर्व समिति निर्णय लिया गया की हरिद्वार का जिला प्रशासन व भगवा सरकार हरिद्वार धर्मनगरी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भगवान श्री राम व दुर्गा चौक के बीच में चिकन सेंटर तथा अवैध रूप से चल रही सैकड़ो मास की दुकाने धार्मिक क्षेत्र में चल रही है। जिसके चलते हाई कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसी के पास भी छोटा या बड़ा जानवर काटने का लाइसेंस नहीं है।

उन्होंने कहा की मां गंगा का अपमान इन लोगो द्वारा रोज किया जा रहा हैं ।क्योकि इनसे निकलने वाला वेश सीधा गंगा में डाला जाता हैं। उन्होंने कहा की इसके लिए 22-8 -2023 को हमारी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर ने भूख हड़ताल श्री राम चौक पर की थी, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर 23 अगस्त को हमें आश्वासन दिया की 15 दिन के अंदर इन पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन 20 दिन बिट जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगते हुए कहा हैं की यह सभी की मिली भगत से यह कार्य हो रहा है। जिसके लिए आज बैठक में निर्णय लिया गया कि गणपति विसर्जन के कार्यक्रम को देखते हुए 26 सितंबर तक अगर इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो मैं देवभूमि भैरव सेवा संगठन जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा 27 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर नगर निगम क्षेत्र में चल रही मांस की दुकानों के खिलाफ अपने प्राण त्याग दूंगा, और इसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। क्योकि हमारे कई वर्षों से संघर्ष धरना प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन जाग नहीं रहा हैं। इस लिए हमे यह निर्णय लेना पड़ा हरिद्वार धर्म नगरी की मर्यादा बनाए रखने के लिए अगर हमें अपने प्राण भी देने पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।

बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता मिश्रा , महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर , रानी देवी, जिला महामंत्री अनिल सैनी , शहर अध्यक्ष बक्शी चौहान, जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौहान, जिला उपाध्यक्ष मोहित सैनी , जिला उपाध्यक्ष विश्व चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र यादव , जिला शहर कोषाध्यक्ष संचित ग्रोवर ,मुकेश गुप्ता , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लव चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनी चौहान ,जिला उपाध्यक्ष विकी प्रजापति, विनय प्रजापति सागर चौहान,बब्बू उर्फ मुकेश चौहान ,दीपक साहनी, विजेंद्र पवार ,अनुज कौशिक, उमेश कुमार, आशीष, मनोज ,अजय, सुनील चौहान आदि।

error: Content is protected !!