हरिद्वार,23 अगस्त, प्रेम नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रेम नगर आश्रम के सामने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया।
इस अवसर पर प्रेम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बसंत अरोड़ा ने कहा कि आज बड़ा ही ऐतिहासिक क्षण है जब भारत को एक ऐसी कामयाबी मिली है जिससे भारत देश का नाम पूरी दुनिया में विख्यात हो गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सोच के चलते आज भारत चांद तक जा पहुंचा है।
6:04 बजे पर सफल सफल लैंडिंग कर भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का सबसे पहला देश बन गया है और चांद के किसी भी हिस्से में यह उतारने वाला चौथा देश इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन कोई यह कामयाबी मिली थी ,लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला सबसे पहला देश आज भारत बन गया है। धर्मानगर हरिद्वार में भारत की इस सफलता को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।