राजधानी दिल्ली के नजदीक स्थित गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में तेंदुवे की दस्तक की खबर सुनते ही भगदड़ मच गई । आपको बतादे की लोगों ने कोर्ट परिसर में एक तेंदुए को देखा। जिसके बाद वह बुरी तरह घबरा गए और इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। तेंदुए के चलते कुछ लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। वहीं कोर्ट परिसर में तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं. तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट परिसर के सभी एंट्री/एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। तेंदुवे के हमले में एक अधिवक्ता और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया हैं तेंदुए के आसपास मौजूद लोगों को सावधान रहने और छिपकर रहने की सलाह दी गई है। बताया जाता है कि, कोर्ट परिसर में कई लोगों ने खुद कोकोर्ट परिसर में बने चेम्बर में बंद कर रखा है। वह बाहर घूम रहे तेंदुए के डर से अंदर फंसे हुए हैं।

Don't Miss

error: Content is protected !!