हरिद्वार ,आज 30 जनवरी को महानगर कांग्रेस कमेटी,हरिद्वार के तत्वधान में कांग्रेस के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की हाथ जोड़ो यात्रा पूर्ण करने पर प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यालयों पर ध्वज लहराया गया।महानगर कार्यालय सुभाषघाट, हरिद्वार पर भी महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने ध्वज फहराया तथा सभी ने राष्ट्रगीत गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज इस देश को आजादी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले संत को एक संघ की विचारधारा वाले व्यक्ति ने दिल्ली के बिरला हाउस में 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज हम गांधी जी की पुण्यतिथि मना रहे हैं।गांधी जी के आदर्श और अहिंसा की प्रेरणा के सामने अंग्रेजों ने भी हार मान ली थी।भारत को एक लाठी व एक लंगोटी से ही उन्होंने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ दिया था।

कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की घोषणा की और पूरे देश को एकजुट कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया।गांधी जी ने असहयोग आंदोलन,दांडी यात्रा,भारत छोड़ो आंदोलन और नागरिक अवज्ञा आंदोलन किए। महात्मा गांधी के आंदोलन के सामने अंग्रेजों को झुकना पड़ा आखिर में उन्होंने हिंदुस्तान से पलायन कर दिया।

ब्लॉक ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी,ब्लॉक कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कह कर पुकारा था। उन्होंने अपने रेडियो उद्बोधन में हमारे राष्ट्रपिता भारत की आजादी की पवित्र लड़ाई में मैं आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।तभी से गांधी जी पूरे देश के राष्ट्रपिता बन गए।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अमन गर्ग,आईटी अध्यक्ष अकाश बिरला,ठाकुर रतन सिंह,ओम प्रकाश शर्मा,चौधरी करतार सिंह,नितिन यादव,विपिन पैवल,पहलवान ओम मलिक, विमल कुमार आदि प्रमुख रहे।

error: Content is protected !!