संतोष कुमार गुप्ता बीरपुर

बीरपुर श्योपुर जिले के ग्राम बीरपुर में पिछले आठ दिनों से बिजली नही आई है जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा जिससे पानी के लिए भी काफी समस्या आ रही है कुआ और हैडपंप का सहारा लेना पढ़ रहा है। और इससे बच्चो की पढ़ाई पर भी काफी असर हो रहा है। बिजली न आने से घरों में अंधेरा रहता है, बच्चो के बोर्ड के पेपर भी काफी नजदीक है, और बिजली विभाग को भी ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया है। इसमें बिजली विभाग के जे. ई. के द्वारा बताया गया की आर्ट्स कोड्स वाले हड़ताल पर है, उनका कहना है कि अब वे हड़ताल से वापिस आए तो मैन बाजार की डी.पी. खराब हो गई है जो श्योपुर भेजी जाएगी जब 2 दिन बाद सही डी. पी. वापिस आएगी तब लाइट आएगी । अभी तक बीरपुर में बिजली नही आई है।

Don't Miss

error: Content is protected !!