थाना कलियर

दिनांक 26 जनवरी 2023 को दरगाह क्षेत्र में अकेली घूम रही दो-ढाई साल की बालिका को जनता द्वारा थाने पर लाया गया। काफी पूछने पर भी बच्ची अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने उक्त बच्ची के परिजनों की तलाश के प्रयास करते हुए दरगाह क्षेत्र और कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मदरसों मस्जिदों में लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कराया गया और बच्ची के फोटोग्राफ्स मोबाइल फोन में लेकर जगह-जगह परिजनों को तलाश किया गया।

खोजबीन केफलस्वरूप नोमान पुत्र रियासत और सायमा पत्नी नोमान निवासी ग्राम उमरी कला थाना कांठ मुरादाबाद ने थाना में आकर बताया कि यह हमारी बच्ची जारा है जो दरगाह क्षेत्र में भीड़ होने के कारण हमसे कहीं बिछड़ गई थी। हम अब तक तलाश कर रहे थे कि पता चला की एक बच्ची थाना कलियर में बैठी हुई है तो देखने आए हैं। दंपति द्वारा अपने आधार कार्ड और बच्ची के फोटोग्राफ्स अपने साथ अपने मोबाइल फोन में दिखाएं जिससे तस्दीक कर बच्ची को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बच्ची को सकुशल पाकर हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Don't Miss

error: Content is protected !!