हरिद्वार , ग्राम बुड्ढा हेडी मैं भारतीय किसान यूनियन रोढ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोढ ने एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के शिरकत कर किसानों की समस्याओं को सुना ।

आपको बता दें कि ग्राम बुड्ढाहेडी में जाबिर और अफजाल की बैठक पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय किसानों ने भारतीय किसान यूनियन रोढ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोढ का फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्रीय किसानों के सामने आ रही दिक्कत और परेशानियों की जानकारी ली और किसानों को आश्वासन दिया क्योंकि सभी समस्याओं का समाधान जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर तहसील भगवानपुर अध्यक्ष आचार्य घनश्याम ने भी कार्यक्रम में शिरकत की जहां किसानों के द्वारा उनका भी स्वागत सम्मान किया गया, ग्राम प्रधान के साथ किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नाजिम, मोहम्मद शाहिद आदि के साथ सैकड़ों की तादाद में किसान मौजूद रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!