थाना सिडकुल

दिनांक 15-01-2023 को रामफल निवासी शेखुपुरा थाना येन्चोली जिला संभल उ0प्र0 हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार द्वारा थाना सिड़कुल पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला –फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई।

प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना सिड़कुल में सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अथक प्रयास के पश्चात अभियुक्त सोनू पुत्र रमेश उर्फ रामे निवासी बौन्दरा खुर्द उर्फ बाडीवाला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0 को दबोचाकर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

Don't Miss

error: Content is protected !!