हरिद्वार/धर्म संसद मामले में मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हें आपको बतादे की भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी नरसिंहानंद गिरी की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नामंजूर कर दी है। पुलिस ने सह आरोपी नरसिंहानंद गिरी से पहले आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी को नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

करीब एक माह पूर्व हरिद्वार में आयोजित धर्मसंसद में आरोपी  यती नरसिंहानंद गिरी, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी व अन्य सन्तों पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

धर्म विशेष के लोगों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने पहले वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को नारसन बॉर्डर पर गिरफ्तार किया व् बाद में नरसिंहानंद गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी नरसिंहानंद गिरी की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नामंजूर कर दी है।

Don't Miss

error: Content is protected !!