इन दिनों सोशल मीडिया ऐप के जरिए कई तरह के फ्रॉड और क्राइम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शामिल एक नाम बुल्ली बाई एप्प का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। आपको बता दें कि इस ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा और रुद्रपुर की एक युवती के बाद अब उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मयंक रावत नाम का छात्र दिल्ली के कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। युवक पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपने ट्विटर अकाउंट से उक्त ऐप पर सामग्री पोस्ट की थी। जिसे मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। जिसकी पुष्टि कोटद्वार पुलिस ने की है। उक्त मामले में छात्र की गिरफ्तारी से पहले रुद्रपुर श्वेता नाम की एक युवती को भी गिरफ्तार किया जा चुका है बुल्ली बाई एप्प पर 100 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों की फोटो एडिट कर अपलोड की गई थी, जिनकी बोली लगाई जाती थी।

इस मामले में सबसे पहली गिरफ्तारी कर्नाटक से हुई हुई थी। जिसमे विशाल कुमार झा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।अभी इस मामले में ओर भी गिरफ्तारियां होने की सम्भावनाये जताई जा रही है।

error: Content is protected !!