मनोज कश्यप, हरिद्वार

हरिद्वार / कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रभारी हरिद्वार सुमित तिवारी ने कांग्रेस छोड़ सपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने सदस्यता के दौरान सुमित तिवारी को महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा भी की सुमित तिवारी अरसे से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे सदस्यता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले दो दर्जन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सपा में शामिल हुए युवाओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। सुमित तिवारी कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं से आहत थे, कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था। डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी  तय है। राज्य में भी 70 सीटों पर चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा।

 सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव प्रदेश महासचिव राजेंद्र प्रसाद ने सुमित तिवारी की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि भाजपा कांग्रेश युवाओं युवाओं का मात्र इस्तेमाल करती है। युवाओं की जन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है ।प्रदेश से पलायन जारी है, बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों के विकास में विश्वास रखती है।

 राष्ट्रीय सचिव सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साजिद अंसारी एवं लव कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए सुमित तिवारी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता दमखम के साथ पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में जुड़ा हुआ है। सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। इमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में सम्मान नहीं मिल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चाटुकार नेताओं के चुंगल में फंसे हुए हैं।

सुमित तिवारी ने कहा कि नई हवा नई सपा के नारे के साथ समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग किया जाएगा। भाजपा, कांग्रेश की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करूंगा। सुमित तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है। उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा। सदस्यता लेने वालों में इंद्र कुमार ठेकेदार, तरुण शर्मा, छोटे लाल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, उत्तम मिश्रा, परमानंद पुरी, नवनीत, बबलू ,आशु, नवीन, विकास, शरद कपूर, दीपक कपूर ,सचिन शर्मा, प्रदीप कुमार, विपिन, मनोज,अदि कार्येकर्ता मोजूद रहे।

error: Content is protected !!