हरिद्वार /कई पुलिस उप निरीक्षको के तबादले अन्य थाना क्षेत्रों में किए गए हैं जिसके चलते सभी प्रभारी अधिकारी उप निरीक्षकों को तत्काल नव नियुक्ति स्थान पर रवाना होने के आदेश भी जारी किए गए हैं जिनमें उप निरीक्षक अभिनव शर्मा (थानाअध्यक्ष खानपुर) को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली गंगनहर व उपनिरीक्षक संजीव थपलियाल (वाचक कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) को थानाअध्यक्ष खानपुर में नव नियुक्ति दी गई, इसके अलावा उप निरीक्षक अशोक रावत को पुलिस लाइन से थाना भगवानपुर में तैनात किया गया, वहीं उपनिरीक्षक उमेश कुमार (कोतवाली मंगलौर (प्रतीक्षारत) )को कोतवाली मंगलोर में ही तैनाती दी गई हैं। व उपनिरीक्षक संजय पूनिया को (पुलिस लाइन रोशनाबाद) से थाना झबरेड़ा में तैनात किया गया हैं। इसके साथ-साथ उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल को भी (पुलिस लाइन) से कोतवाली नगर में नवनियुक्ति दी गई हैं। संबंधित प्रभारी अधिकारी उक्त उपनिरीक्षकों को तत्काल नव नियुक्ति पर रवाना होकर कार्यालय को अवगत कराने के आदेश  भी जारी किए गए हैं।

Don't Miss

error: Content is protected !!