रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कलियर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.07.26 को एक व्यक्ति को पिरान कलियर क्षेत्र से अवैध रुप से सट्टे की खाई बाड़ी करते पकड़ा जिसके कब्जे से सट्टा डायरी, पेन कुल 1270/- रुपये बरामद हुये । अभियुक्त के विरुद्व सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मु0अ0सं0 152/26 धारा 13 जुआ अधिनियम दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
उवैद पुत्र शरीफ निवासी लोधी सराय थाना नखासा जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष
पुलिस टीम में:
हे0का0: सुबोध कुमार,
हो0गा0:राजेन्द्र कुमार कोतवाली पिरान कलियर हरिद्वार शामिल रहे।
