रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।कलियर की जनता को चाहिए कि जिन लोगों को तुमने वोट देकर अपने जनप्रतिनिधि चुने है उन्हें जगाए और अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक करे और आज शीरमाल बनाने और बेचने वाले लोगों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। यदि आज उनकी आजीविका छीनी जा रही है, तो कल किसी और का नंबर भी आ सकता है।
दरगाह प्रबंधन एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए सांठगांठ के तहत सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित कर रहा है। यदि यह सही है, तो यह केवल कुछ लोगों का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के मेहनतकश लोगों के भविष्य का सवाल है।
कलियर की जनता से अपील है कि इस मुद्दे पर जागरूक रहें, तथ्यों को समझें और यदि किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो उसके खिलाफ शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से अपनी आवाज़ उठाएं।
रोज़ी-रोटी का संकट किसी एक की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
